Last Updated : Jun 27, 2020 Views : 119
कालसी, चकरोता
80 कांग्रेसी परिवारो ने छोड़ा हाथ का साथ, 80 परिवारो ने आज भाजपा का दामन थामा |
सबसे बड़ी सडक जागथान-बुराइला 42 किमी लंबा मार्ग
चांदनी प्यूनल 23 किमी तथा दर्जनो मार्गो पर कार्य चल रहा है
कासली में 80 कांग्रेसी परिवारो ने छोड़ा हाथ का साथ,थामा भाजपा का दामन, केन्द्र व राज्य सरकार के विकास परक नारे सबका साथ सबका विकास,से प्रभावित, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मधु चौहान के कार्यकुशलता व सौम्य व्यवहार से प्रभावित होकर कांग्रेस के 80 परिवारो ने आज भाजपा का दामन थामा है,भाजपा नेत्री श्रीमति मधु चौहान कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए लोगो का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुरा मान व सम्मान दिलाने की बात कही | जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चौहान ने कहा कि जितने कार्य कांग्रेस ने 7O सालो में नही कर पाई उतने काम त्रिवेन्द्र सरकार ने तीन सालो में किये है| पर्वतीय इलाको में सबसे बड़ी सडक जागथान-बुराइला 42 किमी लंबा मार्ग चकराता विधान सभा में बन रहा है,चांदनी प्यूनल 23 किमी तथा दर्जनो मार्गो पर कार्य चल रहा है, जिन अस्पतालो में धूल जमी थी, वहां चिकित्सको की तैनाती कराकर लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिलना शुरू हो गया है, इन्ही सभी कल्याणकारी योजनाओ को देखते हुए लोग भाजपा में विशवास जता रहे है |
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मठोर सिहं चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख भीमसिहं चौहान,भाजपा नेता दयाराम चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश, प्रधान संगठन अध्यक्ष जवाहर चकित, महामत्री भाजपा विरेन्द्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, सभासद आनंद राणा,प्रधान संगठन महा मंत्री अनिल तोमर प्रसिद्ध गीतकार देवेन्द्र रावत,समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता थे |
इन दिगजो ने छोडा कांग्रेस का साथ :
बमटाड खत के सिरोमणी व कांग्रेस के दिगज नेता स्याणा बुद्ध सिहं तोमर के नेतृत्व मे प्रधान खमरौली शांति वर्मा, प्रधान नराया श्रीचंद तोमर,पुर्व प्रधान व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पप्पु राणा लोरली, सेंसा के स्याणा दलीप सिहं चौहान,अस्टाड के पर्व प्रधान पंडित नारायणचंद,सुनील शर्मा,समेत बमटाड से करीब पचास परिवार शामिल हुए |
माक्टी पोखरी से कांग्रेस के युथ विधान सभा महासचिव सजू आर्य भी भाजपा में शामिल हुए
मंडोली गांव में अब कोई भी कांग्रेस का सदस्य नही है
मंडोली गांव के स्याणा नारायण सिहं चौहान के नेतृत्व मे पचायत के उप प्रधान रमेश समेत 27 परिवारो ने कांग्रेस को तिलांजली देकर भाजपा का दामन थामा है |
कालसी विकास खंड की टीम की तरफ से भाजपा में शामिल हुए सभी 80 परिवारो का दिल से स्वागत है