Last Updated : Sep 16, 2020 Views : 95
मसूरी:
मसूरी में भाजपा मंडल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज तीसरे दिन मसूरी स्थित सिविल अस्पताल से लक्षमणपूरी तक सफाई अभियान चलाया। लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जैसा की विदित हो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के के 70वें जन्मदिवस (17 सितम्बर) को भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के द्वारा सेवासप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज सेवा सप्ताह का तीसरा दिन है और आज इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे में सभी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा है की मसूरी एक पर्यटन नगरी है, जैसे की यहाँ पर देश- विदेश से लोग घूमने आते है। इसलिए मसूरी एक साफ़ स्वच्छ होनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की है की सभी लोग स्वच्छता अभियान की साथ जुड़े।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन पेटवाल साथ मे महामंत्री कुशाल राणा, भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सेनवाल जी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिलाष जी पूर्व नगर मंत्री अजय सोदियाल जी पूर्व उपाध्यक्ष अनिल जी सपना शर्मा आदि लोग मौजूद रहे!