Last Updated : Sep 01, 2020 Views : 102
देहरादून 01 सितंबर : मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चंद्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र के किमाड़ी गांव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य कर रही है, उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया।
विधायक जोशी ने किमाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुश्तों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक पुंडीर, धीरज ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़े :
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने खटीमा गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी :
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने खटीमा कांड की 26 वीं बरसी पर सहित राज्य आंदोलनकारियों को अंखियों से श्रद्धा सुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि यदि 1994 में खटीमा कांड और मसूरी कांड में राज्य आंदोलन के नायक ने अपनी शहादत ना दी होती तो शायद आज उत्तराखंड भी ना होता। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से राज्य आंदोलन के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं।