Last Updated : Jun 21, 2020 Views : 91
थत्यूड़
विधानसभा धनोल्टी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज थत्यूड़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का 50वां जन्म दिवस सादगी से एक विचारगोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने इस कार्यक्रम में 21 लोगों को माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया। कांग्रेस में शामिल होने वाले 12 लोग विभिन्न पंचायतों के प्रधान हैं। विचार गोष्ठी में राहुल गांधी जी द्वारा देश के सभी गरीब लोगों के खाते में 10 हजार और अगले 6 माह तक हर गरीब परिवार को 7500 प्रतिमाह देने की माँग के समर्थन में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों ने चीन के उत्पादों का उपयोग न करने की शपथ ली, यह भी शपथ ली कि मोबाइल पर चीन के किसी ऐप का उपयोग नहीं करेंगे। बैठक के अंत मे चीन सीमा पर शहीद सभी 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। सभी कांग्रेस के लोगों ने बाजार में जाकर चीन के प्रधानमंत्री व चीन सरकार का पुतला दहन किया।