Last Updated : Jul 30, 2020 Views : 32
आज के प्रतिस्पर्धी युग में बच्चों में विज्ञान की समझ का होना बेहद जरूरी है। विज्ञान के पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही इसके प्रेक्टीकल ज्ञान को महत्व देना होगा। खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांत आसानी से समझाये जा सकते हैं। इसी सोच के साथ चमोली जिले के कोठियालसैंण में साईंस पार्क स्थापित किया गया है। साइंस पार्क में बिरला साइंस म्यूजियम हैदराबाद से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने के लिए उपकरणों को स्थापित किया गया है जिसमें ग्रेविटी, क्रिएशन, ऊर्जा का रूपांतरण, क्रिया प्रतिक्रिया का नियम, आर्किमिडीज सिद्धांत, पाइथागोरस थ्योरम, ब्लैक होल, फन मिरर, न्यूटन डिस्क, जाइलोफोन आदि विज्ञान के सिद्धांतों को समझाने के लिए उपकरण स्थापित किए गए हैं।